V

आईना

व्यक्ति का व्यक्तित्व दिखाता है आंख का आईना,
जीव की आत्मा दिखाता है आईना,
जिसमें हर छवि स्वच्छ दिखाई देती है वो है आईना,
शास्त्र दिखाते हैं जीवन का आईना,
शस्त्र दिखाते हैं मृत्यु का आईना,
श्रीराम ने दिखाया मर्यादा का आईना,
परिवार सिखाता संस्कार का आईना,
श्री कृष्ण ने दिखाया कर्म का आईना,
जगद्गुरु दिखाते जगत का आईना,
बुद्ध ने दिखाया अहिंसा का आईना,
शिक्षा दिखाती है ज्ञान का आईना,
वेद दिखाते हैं भगवान का आईना,
यह जिंदगी भी तो है एक आईना
🌹विकास गर्ग🌹
©vicky