जो लिख पा रहा हूँ
विचार खुद के
तो आजाद हूँ मैं...
जो सांसे ले रहा हूँ
अपनी मर्जी से
तो आजाद हूँ मैं...
जो पैरों पे खड़ा हूँ
पड लिख कर
तो आजाद हूँ मैं...
जो चुन पा रहा हूँ
क्या सही गलत
तो आजाद हूँ मैं...
जो खुल कर हंस रहा हूँ
खुद की नादानियों पे
तो आजाद हूँ मैं..
आजाद भारत में पला
आजाद विचार हूँ
हाँ आजाद हूँ मैं...
हाँ आजाद हूँ मैं...
©ajitgiri
A