S

आखिर क्यूं होश से बात करें।

आखिर क्यूं होश से बात करें।

आखिर क्यूं होश से बात करें

चलो अब जोश से बात करें

बहुत दिए जिंदगी ने सितम

जिंदगी से चलो रोश से बात करें

क्या नाराजगी है उसे हमसे

चलो दिल-ए-खामोश से बात करें

बहुत उसके लहज़े में बोल लिया

अब अपने शब्दकोश से बात करें

अनुराग तूने हर काम में जल्दबाजी दिखाई

चलो आज बैठ कर इतमिनान से संतोष से बात करें।