S

आलम-ए-गर्दिश में रहने की आदत सी हो गयी है ।

आलम-ए-गर्दिश में रहने की आदत सी हो गयी है
भर पेट न खाने की अब आदत सी हो गयी है।
सामने आइना के खुद में मायुस नजर आता हूं
दबी बोझ तले जिंदगी को मायुसी सी आदत हो गयी है।
मैं साथ दोस्तों के महफिल में शामिल नहीं हो सकता
हमें जोड़ जोड़ कर जुगाड़ लगाने की आदत सी हो गयी है।
आखिर आप कोन है मेरे हालात सुधारने में तुले हुए हैं
मुझे तन्हा अब रहने की आदत सी हो गयी है।
शायद आपने मेरे आंखों में मेरे गम की समंदर नहीं देखा
अनुराग को हर रोज जिने और मरने सी आदत हो गयी है।
©anuragrahi