आंखों से दिल की बात किए जा रहे हैं हम
इशारों ही इशारों में जताएं जा रहे हैं हम।
मेरे हर ख्यालों का मरकज तुम्हीं तो हो
ख्वाबों में दिन रात बहे जा रहे हैं हम।
जिंदगी का सफर तन्हा नहीं मुमकिन
इक उम्मीद लिए सफ़र किए जा रहे हैं हम।
इस दिल में क्या बात है एक बार पुछ लो
कब से ये दिल का बोझ ढोए जा रहे हैं हम।
तुम्हें फर्क नहीं पड़ता शायद मुंह मोड़ कर
अपने आप से खुद को खफा किए जा रहे हैं हम।
तू कहे तो हो जाऊं मैं तेरे लिए सौ बार कुर्बान
इस तरह अनुराग वफ़ा किए जा रहे हैं हम।
©anuragrahi
S