M

" आनंद अनुभूति "

जीवन की राहों में मुस्कुराया करते हैं
सांसो की गहराइयों को पार कर ,
समुद्र में गोता लगाया करते हैं
सूरज का आंचल थाम कर ,
उसके रंगों में घुल जाया करते हैं
पौधों की अनकही बातों को ,
कानों तक पहुंचाया करते हैं
चट्टानों के दृढ़ इरादों से ,
भीतर में भर जाया करते हैं
हवाओ संग मधुर गीतों को ,
गुनगुनाया करते हैं
चिड़ियों के चहकने पर ,
हम भी चहक जाया करते हैं
उजियारे के मोतियों से ,
अंधेरे की डोर छुपाया करते है
गम की बातें बुलाया करते हैं ,
खुशियों से हाथ मिलाया करते हैं
ईश्वर रूपी फूलों से हर दिन खुद को महकाया करते हैं आंखें बंद कर उसे खुद को महसूस कराया करते हैं
हर दिन थोड़ा मुस्कुराया करते हैं....
©myemotions