S

आंसुओ का ये बादल छट जाए तो।

आंसुओ का ये बादल छट जाए तो
ग़म का समंदर ये हट जाएं तो
ख्वाबों की नई मैं दुनिया बसाऊं
तुम्हारे लिए सिर्फ तुम्हारे लिए।
आंसुओ का ये बादल छट जाए तो।
साथ चलना तेरे मुझे अभी मयसर नहीं
ज़ख़्म-ए-दिल पे दवा का कोई असर नहीं
होंठ खुलते नहीं कि कुछ गुनगुनाऊं
तुम्हारे लिए सिर्फ तुम्हारे लिए।
आंसुओ का ये बादल छट जाए तो।
हादसों पर कुछ तूम तो दुआ कर दो
वक्त के पहले मेरा न कभी मौत हो
क़ब्र से उठकर मैं चला आऊं
तुम्हारे लिए सिर्फ तुम्हारे लिए।
आंसुओ का ये बादल छट जाए तो।
आज़ मोल इंसां का नहीं संसार में
लोग बिकने लगें हैं अब बाज़ार में
बेकिमत सही मैं भी बिक जाऊं
तुम्हारे लिए सिर्फ तुम्हारे लिए।
आंसुओ का ये बादल छट जाए तो
ग़म का समंदर ये हट जाएं तो
ख्वाबों की नई मैं दुनिया बसाऊं
तुम्हारे लिए सिर्फ तुम्हारे लिए।
©anuragrahi