V

आंसू

आंसू ही है जो जीवन भर हमारे साथ रहते है,
दुख हो या सुख भावनाओं के रूप में बहते है,
कभी सोचा न था इन आँखों से निकले आंसू ,
एक दिन व्यर्थ हो जाएंगे,
अब तो यूँ लगने लगा है कि दिल तड़पता है ,
तो आंसू निकल ही जाते है
हर दुख सह जाऊंगा पर आँसुओं को कैसे समझाऊंगा,
लोग पढ़ लेते है मेरे आंसुओ से मेरा दर्द ना चाहते
हुए भी,
बयान कर जाते है मेरी मुहब्बत की दास्तां,
जहां बहाये थे कभी मैंने अपने बेशुमार
आंसू..... 
🙏🙏🙏
©vikasgarg