V

आरक्षण में फंसा देश

आरक्षण में फंसा देश, देश में फंसा आरक्षण।
दोनों में जो भी निकले नेता टांग पकड़ करे भक्षण।।
आजादी के वक्त पैदा हुआ आरक्षण नाम का यह बच्चा।
पहले भी पहने था कच्छा और आज भी पहने हुए कच्छा।।
कच्छा बड़ा हुआ लेकिन आरक्षण रहा बच्चा का बच्चा।
जो इस बच्चे की रक्षा करे वही नेता दिखे सच्चा।।
सारी राजनीति कच्छे की सुरक्षा करने को मजबूर।
नेता से लेकर अफसरशाही तक बनी मजदूर।।
क्यों कि कच्छे का जो खुला नाडा तो वोट बिखर जायेंगे।
फिर नेता कटोरा लेके गली गली निकले तो ना मिल पाएंगे।।
🌹🌹🌹
©vikasgarg