B

आसान कहा होती है..✍

लड़कियों की जिंदगी आसान
कहाँ होती है,
बचपन में ही , तो थोड़ी आजादी
होती है, बड़े होने पर तो बस पाबंदी
होती है,
सुन्दर हो तो घर में रहा करो , लोगों
की नजरें बुरी है, खुद को बचाया
करो, अगर रंग सावला है, तो क्रीम
लगाया करो, लोग पसन्द नहीं करेंगे
इस लिये सजा करो,
दुनियाँ के नियमों को बस निभाया
करो, कोई कुछ कह भी दे तो
चुप- चाप सुन लिया करो , क्योंकि
तुम एक लड़की हो, तो अपनी हद
में रहा करो,
लड़कीयो की जिंदगी आसान कहाँ
होती है.. .
©banirai