अगर जाने के लिए ही आते है
तो लोग किरदार मे आते क्यो हैं....
जिनको दर्द बता के अपना
तू सुकून महसूस करता है
वही पीठ में खंजर छीपाते क्यों है.....
अगर जाने के लिए ही आते है
तो लोग आते क्यों है
और अगर हकीकत जख्म देने वाली हो
तो पर्दा रखना सही है
ऐसी हकीकत आखिर बताते क्यों है...
अगर जाने के लिए ही आते है
तो लोग आते क्यों है
निभाना ही हो वक्त के हिसाब से
तो निभाने वाले निभाते क्यो है...
अगर जाने के लिए ही आते है
तो लोग आते क्यों है
जब सबको एकसार बनाया बनाने वाले ने
फिर किसी की जिंदगी मे दिन
कही राते क्यों है...
अगर जाने के लिए ही आते है
तो लोग आते क्यों है
उम्मीद बड़ी चीज़ है अक्षत
वरना दाना लेने घोसले से बाहर
पंछी जाते क्यों है....
अगर जाने के लिए ही आते है
तो लोग आते क्यों है
©akkshat28
A