U

आवाज़

आवाज़ क्या है?
आवाज़ जो "शब्दों" ओर "वाक्यों" से बनती है।
आवाज़ जब बच्चा जन्म लेने के बाद "रोता" है वो,
आवाज़ जो गिरने पर "चोंट" लगती है वो।
आवाज़ जो "दिल" तूटने पर निकलती है वो,
आवाज़ जो कहीं "सवाल" खड़े करें वो।
आवाज़ जो सोचकर "सही" ओर "गलत" का फैसला करे वो,
आवाज़ जो एक बार "आज़ाद हिंद" के लिए उठाई गई थी वो।
आवाज़ जो "दंगों" ओर "मजहब" को लेकर "बंटवारा" करती है वो,
आवाज़ जो "भीड़" में कहीं गुम हो जाती है वो।
आवाज़ जो किसी के "चरित्र" पर" लांछन" लगाती है वो,
आवाज़ जो कभी कभी "प्यार" के बदले "नफ़रत" पेदा करे वो।
आवाज़ जो अपने अंदर से निकलती है वो,
आवाज़ जो "हर एहसास" को जिंदा रखती है वो।
आवाज़ जो तुम्हें "प्यार" से पुकारे वो,
आवाज़ जो हमें "समाज के नीति नियम" में जकड़कर रखें वो,
आवाज़ जो अंत में "दफ़न" हो जाती है।
©urvi13