शब्दों, वाक्यों और पंक्तियों का सुमधुर मिलन है आवाज,
रोता है बच्चा जब जन्म के बाद, कर्णप्रिय है वो आवाज,
चोट लगती है शरीर को, तब दर्द भरी निकलती है आवाज,
दिल टूटने पर आह बनकर निकलती है, आवाज,
सवाल करके नया, नया सवाल पैदा करें, वो है आवाज,
सही गलत को सोचकर फैसला करें वो है आवाज,
जिंदगी के हर एहसास को जिंदा करे वो है आवाज,
नफरत के बदले प्यार पैदा करे, वो है आवाज,
निति- नियम को संग लेकर चले, वो है आवाज,
आओ ऐसी ही "आवाज" का करें आगाज
🌹🌹🌹
©vicky
V