V

अच्छा लगा तो...

गुड़ खाने के साथ लोगे जो थोड़ा सा। 
ऊर्जा मिलेगा तुमको बहुत बड़ा सा।
बड़ा भारी हो रहा यदि तुम्हारा पेट। 
खाने के बाद घूमो 2 कि.मी. मत जाओ लेट।।
लेटने से चार घंटे पहले खाना खा लो। 
खाने के 2 घंटे बाद दांत जरा चमका लो।
चमका लो बॉडी को भी डालकर पानी ठंडा। 
फुर्ती और स्फूर्ति का जबरदस्त यह फंडा।।
यह फंडा स्वास्थ्य का कैसा लगा बताइए। 
अच्छा लगा तो जीवन में जरूर अपनाइए।।
🌹🌹🌹
©vikasgarg