P

अगर मगर प्यार

अगर तुझे यूं बेवजह परेशान करना बचपना है
तो में बच्ची ही सही।
अगर तुझे हमेशा अपने आस पास उम्मीद करना खुदगर्ज़ी है
तो में खुदगर्ज ही सही।
अगर तुझसे वापस प्यार करने की उम्मीद रखना मतलबी है
तो मैं मतलबी ही सही।
अगर तुझे तेरे करीबी दोस्तों से चुरा लेना गुन्हा है
तो मैं गुन्हेगार ही सही।
अगर तुझसे बेइंतेहा मोहब्बत करना पागलपन है
तो मैं पागल ही सही।
अगर तेरी एक झलक देखने के लिए मरना इश्क़ है
तो में माशूका ही सही।
©ps13