I

अगर सुकून का कोई चेहरा होता ठंडी हवा का झोंका है वो, शीतल बारिश की एक बूंद…

अगर सुकून का कोई चेहरा होता


ठंडी हवा का झोंका है वो,
शीतल बारिश की एक बूंद सा है वो।
अगर इस जहाँ में सुकून की कोई तस्वीर होती,
तो हूबहू उसके चेहरे से मिलती वो।
मेरी रूह का सबसे ख़ूबसूरत एहसास है वो,
मेरे दर्द की सबसे असरदार दवा है वो।
नहीं देखा मैंने किसी को किसी से इतना चाहत करते हुए,
और जिसे देखा... मेरे दिल के सबसे क़रीब है वो।
मेरी ख़ामोशियों को भी जो पढ़ ले,
मेरी हर दुआ में शामिल है वो।
मेरी ज़िंदगी की सबसे हसीन वजह है वो,
मेरे हर सुकून का नाम है वो। ❤️