S

अगर यूंही सभी छोड़ कर मुझे जाता रहेगा।

अगर यूंही सभी छोड़ कर मुझे जाता रहेगा
ये दिल उम्र भर हमें सताता रहेगा।
अब मैं इसे तेरे पास छोड़ कर चला जाता हूं
कम से कम याद मेरी ये तुझको दिलाता रहेगा।
मेरे बस की नहीं है इसे खुद में संभालें रखना
ये दिल रो रो कर मेरा दिल दुखाता रहेगा।
तुम्हारे पास ये होगा महफूज हर खतरों से
और पल पल की खबर तेरी मुझे सुनाता रहेगा।
मैंने भी तो तुम्हारे दिल से पास आने को कहा है
मगर लगता है मैं पहुंच जाऊंगा और वो आता रहेगा।
खफा हो कि ऐ अनुराग कुछ जताने की कोशिश है
कब तक कहां तक अपना ग़म छुपाता रहेगा।
©anuragrahi