तु कैद कर ले कहीं, तेरा असीर होना चाहती हूँ,
तु रख कर भूल जाये, वो चीज होना चाहती हूँ,
भले ही तु वक्त ना दे
पर हर लम्हा तेरे ही हवाले करना चाहती हूँ,
झुर्रियों से कब आंका है इश्क तेरा
मैं वो अहसास हूँ जो रूह में उतरना चाहती हूँ
©monapareek
M