क्या वह अमीर है टेंशन के कारण दवाई खाकर सोता है?
या फिर
वह गरीब है जो आधी रोटी खाकर पानी पीकर आराम से सोता है?
क्या वह अमीर है जो क्लब में पार्टी कर के त्यौहार मनाता है?
या फिर
वह गरीब है जो परिवार के साथ कम साधनों से त्यौहार मनाता है?
क्या वह अमीर है जो फैशन के नाम पर शरीर पर कपड़े नहीं पहने?
या फिर
वह गरीब है जो तहजीब के लिए सिर पर भी ओढ़नी लेती है?
क्या वह अमीर है जो ऐ. सी. की घुटन भरी हवा खाकर सोता है?
या फिर
वह गरीब है जो तारों की छांव तले आनंद की नींद लेता है?
🌹🌹
©vicky
V