एक बाढ़ आई
सैकड़ों जानें गईं।
हज़ारों घर बहे
लाखों बेघर हुए
करोड़ों का नुक़सान
अरबों की मदद चाहिए
अरबों की मदद मिली
करोड़ों जमा
लाखों बँटे
हज़ारों बँटे
सैकड़ों हिस्से आए
दसों गए बताए एक पल्ले पड़ा
बाढ़ का प्रश्न वैसे ही खड़ा
🌹🌹🌹
©vikasgarg
V