I

#Baap

अपनी जान हथेली पर रख कर
जिसने हमें लिखाया पढ़ाया और खिलाया है,
वो खुदा ही है
जो बाप के लिबास में आया है।
जिसने ज़िन्दगी का दस्तूर को हमें
अच्छे से समझाया है,
उस बाप जैसा शिक्षक
आज तक कोई ना बन पाया है।
जिसने अपने हिस्से का खाना भी
अपने बच्चो को खिलाया है,
वो बाप ही जिसने कभी दूसरो का
हक मारना नहीं सीखाया है।
जिसने खुद के आंसु रोक कर
हमें मुस्कुराना सीखाया है,
वो सिर्फ बाप ही है
जिसने खुदा का दर्ज़ा पाया है।
हालातो से लड़ लड़ कर
जिसने हमें आज कमाने योग बनाया है,
जिसने अपने से ज्यादा अपने बच्चो को
सफल रास्ते पर खड़ा करके
और खुद नीचे खड़े हो कर मुस्कुराया है
वो बाप ही जो अपने बच्चो की
तरक्की देख कर कभी ना इर्शा कर पाया है।
जिसने अपनी जिंदगी को अंधेरों में रख कर
हमारा जीवन रोशनी से चमकाया है,
जिसने हमरी राहों में मोमबत्ती रख कर
खुद पीछे और हमें आगे का रास्ता दिखाया है,
वो बाप ही है। सिर्फ बाप ही है।
जिसने खुद से ज्यादा अपने बच्चो का भला चाहा है।
©itsjeet