M

बारिश

कमरे मे अचानक आयी मिट्टी की महक हमे आँखे बंद करके गहरी साँस लेने को मजबूर कर गई......
दरवाज़ा खोला तो सारी ज़मीन पानी की बूंदो से गीली हो गई.....
हमारी नजरे उन गिरती बूंदो को ज़मीन पर गिरने से पहले चेहरे पर समेटने में जूट गई.....
जहाँ गिरती बूँदे हमारे मन को गहराई तक गीला कर गई.....
कुछ पौधौ पर गिरती बूँदे हीरे की तरह सज गई......
उन गिरती बूंदों में भीगी एक छोटी सी चिड़िया अपने पंखो से अपने बालो को सुखाने में लग गई....
गिरती बूँदे जब थम गयी , तो नभ मे लाल रंग की किरणे इस तरह बिखर गई , जो हमारी आँखों को उसे देखते रहने को मजबूर कर गई.......
©myemotions