V

बारिश

गिरती है जब पहली बूंद चेहरे पर रौनक आने लगती है,
टिप टिप करती बूंदे एक एहसास दिलाने लगती हैं,
गर्मी की तपिश जब आग बरसाने लग जाती है,
तब बारिश की बूंदे फायर ब्रिगेड बन जाती हैं,
तब हर एक बूंद पैदा करती है आस,
आज तो बारिश आ गई बुझ गई धरती की प्यास
विकास गर्ग
©vicky