S

बात बात में अताब अच्छे नहीं।

बात बात मे अताब अच्छे नही
तेरे ये अंदाज-ए-मिजाज अच्छे नही।
तुम चुपचाप क्युं हो गए हो मयकदे में
क्या यहां के शराब अच्छे नही।
तेरे हिसाब से तो नहीं रहेंगे लोग
हर जगह लुत्फ-ए-शबाब अच्छे नहीं।
जाकर थाम लो किसी और का दामन
इश्क मे होना बदनाम अच्छे नहीं।
जहां मे है कहीं धुप तो कहीं छांव
मौसम एक जैसा रहना अच्छे नहीं।
आज इक नजूमी ने अनुराग से कानों में कहा
आपका सेहत कुछ जनाब अच्छे नहीं।
©anuragrahi