एक शिकारी ने चिड़िया को पकड़ा...
उसके परों को कुतुरा...
और फिर उसे गगन में उड़ाए...
अरे ! जिसके पर ही कुतुर डाले..
वो भले कैसे उड़ पाए???
फिर सबके साथ मिलकर...
वही शिकारी उसका मजाक उड़ाए..
ये सब कहां उस चिड़िया की व्यथा समझ पाए??
कुछ यूं ही होता है जब अपना कोई दर्द देता है..
पहले तो खूब गुदगुदाएं..
फिर रोता बिलखता छोड़ जाए..
और तुम्हारी बेबसी को तुम्हारे गुरूर का नाम दे जाए।।
©nishabd
A