V

बेईमान

जब भी उठती है नजर, तो नजर आता है बेईमान,
जब भी पढ़ते हैं अखबार, तो नजर आता है बेईमान,
जब भी सुना रेडियो, तो सुनाई देता है बेईमान,
जब भी चलाओ टी.वी., तो दिखाते है बेईमान,
कौन है बेईमान?
जो बोले झूठ, क्या वो है बेईमान?
जो करें लूट, क्या वो है बेईमान?
जो पैसे लेकर काम ना करे, क्या वो है बेईमान?
जो वादा तोड़े, क्या वो है बेईमान?
जो साथ छोड़े, क्या वो है बेईमान?
करे जो घूसखोरी, क्या वो है बेईमान?
जो किसी से करे धोखा, क्या वो है बेईमान?
तो क्या मैं भी?
विकास गर्ग
©vicky