S

बेशक उन्हें मोहब्बत से दूर रहना है......

साहब इश्क़ का रंग कुछ ऐसे चढ़ा है
ख़्वाबों में भी उन्हें ही पाना है
दिल में भी कुछ अनकही सी बातें हैं
लेकिन उन्हें बयां नहीं करना है
बेशक उन्हें मोहब्बत से दूर रहना है......
चोट उन्हें लगे दर्द इन्हे होता है
फिज़ाओं में भी उनकी खुस्बू का एसास होता है
दिल तो फूल के समान कोमल है
पर इन्हे तो उसे भी पत्थर बनाना है
बेशक उन्हें मोहब्बत से दूर रहना है......
एक मां की ममता की तरह उनका ख्याल रखना है
हर एक परेशानियों से उसे बचाना है
जीवन के हर एक पहलु में उनका साथ निभाना है
पर बिछड़ने के डर से उनका हाथ ना पकड़ना है
बेशक उन्हें मोहब्बत से दूर रहना है......
तारों सितारों की तरह उनसे जुड़ना है
दुर रह के भी हमेशा साथ रहना है
किताबों के पन्ने की तरह उनसे जुड़ना है
पर इस दोस्ती को प्यार में नहीं बदलना है
बेशक उन्हें मोहब्बत से दूर रहना है
बेशक उन्हें मोहब्बत से दूर रहना है......
©leeminhoos
©simranmary