जननी जन्मभूमिश्च हेतु स्वर्ग को ठुकराते श्रीराम,
कर्मयोग का ज्ञान देने वाले जन्मे भारत में श्याम,
"सोने की चिड़िया "का मिला जिसको सम्मान,
अंग्रेज़ों ने कैद कर चिड़िया के पंख कतर दिए तमाम,
मंगल, लक्ष्मीबाई ने शुरू किया आजादी संग्राम,
विवेकानंद ने " भावभूमि " किया प्रणाम,
लाल-बाल-पाल ने जलाई "स्वराज" की आग,
आजाद, भगत, उधम का शौर्य देख अंग्रेज़ गए भाग,
न चाहूँ मान दुनिया में, न चाहूँ स्वर्ग को जाना,
मुझे वर दे यही माता, रहूँ भारत पे दीवाना,
करे "विकास" कौम की सेवा, गाए भारत का तराना,
अगर फ़िर जन्म लूँ, तो भारत में ही हो आना
🌹🌹🌹🌹
©vicky
V