मेरे साथ बहु से बेटी तक का सफर निभा पाओगे क्या?
गलती होने पर मुझे माफ़ कर पाओगे क्या?
रूठ जाती मैं छोटी छोटी बातों पर ,
रूठ जाती मैं छोटी छोटी बातों पर,
मेरे माँ के जैसे मुझे माना पाओगे क्या?
बहु से बेटी तक का सफर निभा पाओगे क्या?
माना कि मुश्किल है
नामुमकिन तो नही।
करती थी लड़ाई नए कपड़ो के लिए ,
करती थी लड़ाई नए कपड़ो के लिए,
वही मांगे मेरी तुम भी पूरी कर पाओगे क्या?
बहु से बेटी तक का सफर निभा पाओगे क्या?
घूमना फिरना पसन्द है मुझे,
घूमना फिरना पसन्द है मुझे,
तुम मुझे मेरी ये आजादी दे पाओगे क्या?
बहु से बेटी तक का सफर निभा पाओगे क्या??
©aanchal12
A