B

बस थोड़ी...✍

तुझ से नाराज नहीं हूँ, ये
जिंदगी, बस थोड़ी परेशान
हूँ, तेरे छोटे ओर बड़े सवालों
से, सब अपने है, फिर भी कोई
अपना नहीं लगता, सब साथ
है,फिर भी कोई साथ नहीं
लगता, किस को पाना चाहती
हूँ ओर किस को खोना क्या
पता,
सारे उलझे हुये हैं, अपनी
जिंदगी में, फिर भी मुस्कुरा
रहे हैं, तेरे सवालों से भाग
रहे हैं या खुद ही सवाल
बन बैठे है, क्या पता.. .
©banirai