क्या सही है एक लड़की का चुनाव,
माता पिता और प्रेमी में,
लड़की होती है नदी जैसी,
माता पिता होते है वो बांध,
जो रोके रखते है उस नदी को,
नही उलांगने देते मर्यादा उसको।
और प्रेमी होता है एक नाव सा,
उस स्थिर नदी में ,जो चाहता है तेज़ रफ़्तार
जो चाहता है पानी का तेज बहाव
वह चाहता है,
पानी की स्थिरता में खलल डालना,
क्या उचित है उस स्थिरता को तोड़ना
बांध को कमजोर करके।
©saurabh15
S