आज हर कोई दौड़ रहा है,
पता नहीं किसके पीछे दौड़ रहा है,
कोई धन के लिए दौड़ रहा है,
कोई तन के लिए दौड़ रहा है,
कोई मन के लिए ??
कोई व्यक्ति के लिए दौड़ रहा है,
कोई वस्तु के लिए दौड़ रहा है,
कोई विचार के लिए??
कोई धन की वृद्धि के लिए दौड़ रहा है,
कोई तन की शुद्धि के लिए दौड़ रहा है,
कोई मन की धृति के लिए??
कोई शान के लिए दौड़ रहा है,
कोई जान के लिए दौड़ रहा है,
कोई ज्ञान के लिए??
कोई मेवा के लिए दौड़ रहा है,
कोई सेवा के लिए दौड़ रहा है,
कोई देवा के लिए??
कोई शक्ति के लिए दौड़ रहा है,
कोई युक्ति के लिए दौड़ रहा है,
कोई भक्ति के लिए??
कोई मानव के लिए दौड़ रहा है,
कोई दानव के लिए दौड़ रहा है,
कोई भगवान के लिए??
कोई जीत के लिए दौड़ रहा है,
कोई हार के लिए दौड़ रहा है,
कोई कार के लिए दौड़ रहा है,
कोई व्यापार के लिए दौड़ रहा है,
कोई संस्कार के लिए??
कोई रेस के लिए दौड़ रहा है,
कोई शेष के लिए दौड़ रहा है,
कोई देश के लिए??
कोई पद के लिए दौड़ रहा है,
कोई प्रतिष्ठा के लिए दौड़ रहा है,
कोई प्रभु निष्ठा के लिए??
इस दौड़ की हौड़ में सब दौड़ रहे हैं,
क्या इस दौड़ में कोई जीता?
जीत उसे मिलेगी जो धन, तन को छोड़,
मन के लिए दौड़े,
जो संस्कृति, देश ,भगवान, वेद
सेवा, सत्य के लिए दौड़े,
विकास गर्ग
©vicky
V