B

देखो बरखा रानी आई

देखो बरखा रानी आई, देखो बरखा रानी आई।
संग अपने कितनी खुशियाँ लाई।
देखो बरखा रानी आई।
बादल गरजा, बिजली चमकी।
धरती ने अपनी प्यास बुझाई।
देखो बरखा रानी आई।
कभी बूँद-बूँद, कभी घूम-घूम।
मिट्टी की सौंधी खुशबू लाई।
देखो बरखा रानी आई।
ठण्डी चली बयार, बूँदों की तेज धार।
रातों ने तरह-तरह की ध्वनियाँ सुनाई।
देखो बरखा रानी आई।
किसान दौडे़ आए, बैलों को संग लाए।
खेतों की हुई जुताई।
देखो बरखा रानी आई।
तितर-बितर मिट्टी के भीतर,
बीजों ने फिर से जान पाई।
देखो बरखा रानी आई।
मन को लुभाती, मंद-मंद झुमती गाती।
हरियाली सभी ओर छाई।
देखो बरखा रानी आई।
संग अपने कितनी खुशियाँ लाई,
देखो बरखा रानी आई।
©bhupesh-a