J

देशद्रोही कौन है

मेरा दर ओ मकान भी
बेच दिया सियासत दानों ने
पूछते हो इस देश का
मालिक कौन है
हवाओं में सांप लहरा रहे हैं
जहरीला फन उठाए
हम ही से पूछते हो
गुनहगार कौन है
गद्दारी तो पूरी कौम से की है तुमने
ढूंढ रहे हो कि देशद्रोही कौन है
जबानें काट दी थी सदियों पहले
अब आरोप लगा रहे हो
अन्याय पर मौन कौन है
चीत्कार दीवारों से टकरा कर
दफन हो गई दोजख में
वरना हम भी बता देते कि
ताकतवर कौन है
@श्रीलाल जे एच आलोरिया
©jhshrilal