किस्मत की आंधियों को,
हिम्मत से पार कर
परिस्थितियों के जाल में ,
खुद की तलाश कर
अंधियारी गलियों में ,
जुगनू सा प्रकाश कर
ख्वाबों की ख्वाहिशों को ,
वास्तविकता में उतार कर
ऊंची उड़ान भर लोगों की बातों को ,
भीतर से निकालकर
ख्वाहिशों को पूरा करने में
तू कदम हजार कर
मेहनत का रंग तो है तुझ में ,
बस सही वक्त की तलाश कर
वक्त तेरा भी आएगा
बस ईश्वर में तू आस कर
चंचलता की किरणों से
भीतर को उजियार कर
कोई साथ ना दे तो
अपने साए से तो बात कर
प्रार्थना है ईश्वर से मेरी कि जीवन में,
तू अपनी खुशियों की सौगात भर....
©myemotions
M