M

धड़कन ❣

तुम दिल बन जाना मैं दिल की धड़कन बन जाऊंगी ..
तू यूंही मुस्कुराना तुझे देख हजारों गम भुल जाऊंगी..
तुझको यू हंसता देख मैं भी मुस्कुराऊंगी ..
कभी हंसुंगी तो कभी खिल -खिलाऊंगी लेकिन तेरे दुर जाने से तो मैं अंदर ही अंदर मर जाऊंगी
तुम दिल बन जाना मैं धड़कन बन जाऊंगी
गर हुई मुलाकात तुमसे तो देख
उन सितारों सा मैं भी थम सी जाऊंगी ।।
कभी हवा तो कभी यादें बनकर अपने होने का अहसास कराऊंगी ।
तुम्हारे साथ ना होते हुए भी इस प्यारे से बेनाम रिश्ते को दिल से निभाऊंगी
कभी तेरा होंसला तो कभी कमजोरी भी बन जाऊंगी..
कोशिश रहेगी चोर बनकर तेरी आंखों से हर आंसु चुराऊंगी...
बस कुछ इस तरह इस खुबसूरत से रिश्ते को बेखुबी से निभाऊंगी ।।
तुम दिल तो मैं तेरी धड़कन बन जाऊंगी।❣️
# Monika Gulia
©monika