अमीर की छत पर बैठा कौआ भी मोर लगता है,
गरीब का भुखा बैठा बच्चा भी चोर लगता है,
गरीब की फोटो कैमरे में उतार कर अमीर बन जाते हैं लोग,
ये कैसा जहान है, जहाँ दर्द नही, दर्द की तस्वीर खरीद लेते हैं लोग,
खाने का फर्क
अमीर की अमीरी आधा टेबल खाना छुड़ाती है,
गरीब की गरीबी सारा दिन आधी रोटी के लिए दौड़ाती है,
सोऩे का फर्क
अमीर सोचता है कि आज कितना सोना खरीदना है,
गरीब सोचता है कि आज किधर सोना है,
नींद का फर्क
पैसे की Tension के कारण अमीर दवाई खाकर नींद लेता है,
दिनभर मेहनत करने के बाद गरीब को झट से नींद आ जाती है,
अमीर होना है तो दिल से अमीर बनो,
🌹
©vikasgarg
V