R

दिल की असीम प्यार

पास पास ना रहने पर,
दिल में सदा ही रहती हो।
खास पास आ जाने पर भी,
दूर की एहसास दिलाती हो।
सराहना जो अतुल्य तुम्हारा,
जो किया ना मुझसे जाता है।
तुम बिन हूं मैं एक बेसहारा,
जो कहा ना मुझसे जाता है।
प्यार तुम्हें दिल से किया हूँ,
सच तो प्यार दिल से किए ही जाते हैं।
प्यार में जो वादे किया हूं।
वे कभी ना तोड़े जाते हैं।
प्यार तो दो दिलों का बंधन,
कोई कोई समझ यू पाते हैं।
सच तो प्यार एक अजीब सी बंधन,
जो कभी ना तोड़े जाते हैं।
सुमन सी नाजुक है यह रिश्ता,
दो रूहों को परस्पर मिलाती हैं।
स्वर्ग में ही तय होती यह रिश्ता,
जो कभी ना पृथग हो पाती है।
©raushan