V

दो पत्थर

गाड़ी में अलग -अलग पत्थर लगाए गए,
कुछ नीचे तो कुछ ऊपर सजाए गए,
पत्थरों की भीड़ में दो पत्थर लगाए गए,
दोनों को इक दूजे के सामने खड़ाए गए,
दोनों पत्थरों में से एक पत्थर बोला,
दिल में छिपा राज उसने खोला,
मै तेरा भाई, Quality मेरी मकराना,
तू मेरा भाई, Quality तेरी भी मकराना,
जन्म हुआ हम दोनों का एक जगह,
काट कर लाया गया हमको एक जगह,
इक प्रश्न का उत्तर मुझको बताना,
हम दोनो को एक ही मंदिर में जाना,
लोग मुझ पर पैर रख कर जाएंगे,
तेरे आगे लोग शीश अपना झुकाएंगे,
किस कर्म की मुझको मिलेगी सज़ा,
मैं पैरों तले आऊंगा, इसकी बता वजह,
तभी दूसरा पत्थर बोला,
सारा राज उसने खोला,
हाँ, ये सत्य है कि हम दोनों हैं मकराना,
हम दोनों को ही मंदिर में है जाना,
ये भी सत्य कि, तुझको लोग पैरों से दबाएंगे,
और मेरे सामने श्रद्धा से शीश झुकाएंगे,
पर शायद इक बात तू भूल गया,
छैनी हथौड़े से हम पर प्रहार हुआ,
तू प्रहार सहन ना कर सका और टूट कर बिखर गया,
मैं प्रहार सहन करता रहा और इक मूर्त में बदल गया,
जिंदगी के प्रहार सहन ना करके जो कोई टूट गया,
लोगों ने उसको पैरों के नीचे लिया,
प्रहार सहन करके भी जो ना टूटा,
उसने लोगों के दिलों को लूटा।
विकास गर्ग
©vicky