V

दोस्ती

दो दिलों को करीब ले आए,
दो बच्चों को साथ बिठाए,
वो है दोस्ती।
जीवन में खुशियों का भंडार लाए,
गम का नामोनिशान मिटाए,
वो है दोस्ती।
हार को जीत में बदल दे,
मृत्यु को जीवन में बदल दे,
वो है दोस्ती।
पाप से पुण्य की ओर ले जाए,
छिपे हुए गुणों को खिलाए,
वो है दोस्ती।
दुर्बल को सबल बनाए,
अंधेरे से रोशनी में ले जाए,
वो है दोस्ती।
असत्य से सत्य की ओर ले जाए,
कर्म से धर्म करवाए,
वो है दोस्ती।
विकास गर्ग
©vicky