हां दुनिया दिल पर हावी है
यहां सब कुछ दिखावी है,
मां से मुहब्बत का ढ़ोंग करते लोग
बहनों की परवाह करने वाले लोग ,
जो सोसल–साइट पे बिखरता है प्यार
घर में उसी मां का अखरता है प्यार ,
जो दावा करते हैं हर लड़की की इज़्ज़त का
उसी लड़की के सीने पे वार करते हैं यार,
हां दुनिया दिल पर हावी है .....
यहां झूठ ,सच पर हावी है....
यहां बिक जाती है ज़ुबां चंद सिक्कों में
यहां बिक जाती है मां औलाद के लिए चंद हिस्सों में,
हां दुनिया दिल पर हावी है
यहां तभी तो दिखावा हकीकत पर भारी है,
यहां इंसान की पहचान लिबास से होती है
यहां किरदार पर निगाह नहीं, पॉकेट पे होती है,
किसी का स्टेटस यहां उसकी शक्ल–ओ–सूरत होता है
कोई हो यहां भद्दा तो कहां कोई उसका दोस्त होता है,
यहां अमीरों के लिए शराब एक शौक है ...
गरीब पिए तो उसके खानदान का रोग है...
हां दुनिया दिल पर हावी है ......
कुछ नहीं यहां हकीकी सब दिखावी है।।
©zulqarnain
Z