दुनिया झुठी मुहब्बत अब जताने लगें हैं।
अब वो हमसे बहुत कुछ छुपाने लगें हैं
ऐसा लगता है हमें वो भुलाने लगें हैं
ये कहना था उनसे मुहब्बत है मुझको
बस यही कहने में मुझको जमाने लगें हैं
मैंने उनके लिए छोड़ दिया दोस्तों को
उन ही दोस्तों के घर वो आने जाने लगें हैं
अब कयामत यकिनन आ कर रहेगी
रिश्ते ऐसे जो लोग अब निभाने लगें हैं
इश्क़ की गली से अनुराग न यूं गुज़रा करो तुम
दुनिया झुठी मुहब्बत अब जताने लगें हैं।