S

दुनिया की सच्चाई

कहते तो हैं सब, ये मोह माया है
लेकिन फिर भी सब इसी में जाने क्यों फसे रह जाते हैं
कहते तो हैं सब,ईमानदारी सबसे अच्छी नीति है
लेकिन फिर भी सब ईमानदार क्यों नहीं होते हैं
कहते तो हैं सब, गोरा- काला में कोई भेद नहीं
लेकिन फिर खुद ही जाने क्यों गोरा काला की बात करते हैं
कहते तो हैं सब, बेटा बेटी में कोई फर्क नहीं
लेकिन जब खुद के घर की बात आए तो जाने क्यों खुद ही बेटा बेटी में फर्क करते है
कहते तो हैं सब, सच्चाई में ही अच्छाई होती है
लेकिन जब खुद की बात आए तो जाने क्यों उनको नहीं दिखती सच्चाई में अच्छाई।
©sharda