A

एक दिन चला जाऊंगा मैं

एक दिन जब चला जाऊंगा मैं
देखना बहुत याद आऊंगा मैं
रोता हुआ आया था मैं
रुलाते हुए चला जाऊंगा मैं ....
रोया करोगी जब कभी मेरे याद में तुम
आंसू बन पलकों से बह जाऊंगा मैं
तन्हाई से डर लगता है तुमको मैं जानता हूँ
देखना हर गली हर मोड़ पर नज़र आऊंगा मैं
यू तो हर बार गम ही दिया है इस ज़िंदगी ने
बची खुशियां मेरे हिस्से की तेरे नाम कर जाऊंगा मैं
मेरे किस्मत में कहाँ सच्चा प्यार
कह के यह दास्तान तुम्हे रुला जाऊंगा मैं
जिधर देखोगे साया मेरा होगा
राख ऐसी हवा में मिला जाऊंगा मैं
©ayush123