S

एक जीवन मिला है उसमे कुछ कर दिखाना है

जिद्द है अब मेरी कुछ कर दिखाना है
हार को हराना है
डर को भगाना है
जीत कर दिखाना है
ना हार माननी है किसी के आगे
ना घुटने टेक जाना है
एक जीवन मिला है
उसमे कुछ कर दिखाना है
सोचना है बस पॉजिटिव
और पॉजिटिव बन जाना है
ना सोचना है कभी हार के बारे में
और हार को जीत कर दिखाना है
एक जीवन मिला है
उसमे कुछ कर दिखाना है
माता पिता के सपनो को
आज पूरा कर दिखाना है
उनके सपनो को सच कर
उच्चाई को छू आना है
एक जीवन मिला है
उसमे कुछ कर दिखाना है
दिन रात मेहनत कर
खुद को यह बताना है
नहीं है किसी से हम कम
यह सबको बताना है
एक जीवन मिला है
उसमे कुछ कर दिखाना है
रात के अंधेरो को चीर कर
अपना रास्ता बनाना है
आगे बढ़ना है अब बस
कही रुक नहीं जाना है
एक जीवन मिला है
उसमे कुछ कर दिखाना है
नहीं चलना है किसी के रास्तो पर
खुद का रास्ता बनाना है
जमीन पर पैर होते हुए
आसमान को छू आना है
एक जीवन मिला है
उसमे कुछ कर दिखाना है
डर को डरा कर
खुद को जीतना है
मन को एक जगह लगा कर
मन को अपने वशीभूत कर लेना है
जीतना है अब बस
कही नहीं रुकना है
एक जीवन मिला है
उसमे कुछ कर दिखाना है
द्वारा :- शुभ शर्मा
प्रेरक वक्ता
©shubh