I

एक लड़का है!

एक लड़का है!
एक लड़का हैँ गुस्सैल सा, जो छोटी छोटी बातों पर मुँह फुलाता है
पर मुझे बड़ा प्यारा लगता है!
सोचो उसके गुस्से से इतना प्यार है तो उसकी हसीं से कितना प्यार होगा?

एक लड़का है शरारती सा, जो अक्सर मुझे छेड़ता है बिना बात के
पर उसकी शरारतें बहुत सुकून देती है!
सोचो उसकी शरारतो से इतना प्यार है तो उसकी नादानियों से कितना प्यार होगा?

एक लड़का है नटखट सा जो बार बार मुझे हसाना चाहता है
उसकी ये अदा मुझे बड़ी अपनी सी लगती है!
सोचो उसके नटखटपन से इतना प्यार है तो भोलेपन से कितना प्यार होगा?

एक लड़का है ज़िद्दी सा जो मेरे लिए दुनिया से लड़ना चाहता है
उसकी ये ज़िद मुझे मेरी जान से प्यारी लगती है!
सोचो उसकी ज़िद से इतना प्यार है तो उसके खुशियों से कितना प्यार होगा?

एक लड़का है प्यारा सा जो हमेशा मुझे खुश रखना चाहता है
उसकी ये ख्वाहिश मुझे बड़ी प्यारी लगती है!
सोचो उसकी ख्वाहिशों से इतना प्यार है तो उस से कितना प्यार होगा?

-शिवन्या
#Love#peace#longing#romantic