J

एक रोज़ बताएंगे.....

जो दर्द दुनिया से छुपाया है
वो तुम्हे दिखाएंगे
तुम नाराज़ न होना
तो एक रोज़ बताएंगे।
.
जिसको दुवाओं में खुद से ज्यादा माँगा है
उसकी तस्वीर तुम्हे दिखाएंगे
देख कर तुम घायल न होना
तो एक रोज़ बताएंगे।
.
वो बिताये हसीं पल
कुछ यूँ याद आएंगे
बस आँखों को नम मत करना
तो एक रोज़ बताएंगे।
.
इस भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी मे
वो यादे मुझे बहुत तड़पायेंगे
फुर्सत में बैठ कर कभी पूछोगे
तो एक रोज़ बताएंगे।
.
मोहब्बत और दोस्ती में फर्क न करो
दोनों एक जैसी निभाएंगे
और जरूरत पड़े तो जान भी दे देंगे
अगर इसपर भी यकीन न हो तो आज़मा लेना
एक रोज़ जरूर बताएंगे।।
©jbn.ani