A

FACEBOOK IS IN ALL LIFE

सप्रेम स्वागत हमारे जीवन में facebook
भईया
किसी के तो आप मां बाप, कोई ढूंढे
आप में सैंया
एक ही चेहरे को छोरे छोरियां शेयर करते
बार बार
किसी किसी के तो आप स्थायी बन गए
घर बार
आपकी कृपा से सबको मिल रहा रोजगार
शादी के बाद बच्चे का नाम क्या? देते
समाचार
बात बात पर तारीफे और अवसर पर बधाई
ऑनलाइन ही बंट रही खुशियों की मिठाई
कल लालू की काली शर्ट आज फोटो
फटे हाल
दोनों ही सुरत में मिला बड़ा कमेंट कमाल
कविता की कल शादी थी आज मिला
गोद में बच्चा
facebook भईया बता दिया
प्यार था कितना सच्चा
कल Amit ने फोटो शेयर कर
पर था लिखा राम राम
शाम को उसी फ़ोटो पर लिखा
आया हो गया राम नाम
(फ़ोटो मुर्गा का था)
घर गली सड़क चौराहे उंगलियां होकर
तुम पर सवार
खोज रही भार्या (पत्नी)
ख़ोज रही भतार(पति)
सुबह की शांति हो या खामोशी हो रात की
मानो कर दर्शन तुम्हारे ,परिक्रमा कर रहे हो
श्री नाथ की
यूजर खड़ा हो मंदिर में या
बैठा हो कब्रिस्तान में
वास्तव में लेटा रहता facebook की
गुलिस्तान में
facebook भईया तुम्हारा अहसान भला
मानुष कैसे चुकाएगे
मर गए जिस दिन तुम
लोग अपाहिज हो जायेंगे
जीवन में इतना गहरे उतर गए हो भईया
facebook
कि तुमसे ही मिलती खुशी
और तुमसे ही मिलती गम

### MORGAN AMIT THAKUR###
KOTSA,BIHAR
©AMIT KUMAR