प्यार की खोज में मिला फेसबुक पे एक चेहरा।
देखते ही जुगनू पर प्रेम का रंग छाया गहरा।।
देख उसका अच्छे से प्रोफाइल भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट।
और पूरे तीन सप्ताह बाद किया उस लड़की ने एक्सेप्ट।
रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करते ही दिल गया झूम झूम।
जुगनू ने फोटो लिया तुरंत उसका चूम।।
फिर भेजा उसे मैसेज और शुरू किया चैट।
कुछ दिन बाद फिर प्यार से मांग ली उससे डेट।
डेट में जब देखा उसका चेहरा तो पुर्जा पुर्जा हिल पड़ा।
और जुगनू बाबू उसे देख खड़ा का खड़ा गिर पड़ा।
गिर पड़ा क्योंकि जिसे जाना हसीन सुंदर गुड़िया।
वह निकली तकरीबन 65 साल की बुढ़िया।।
बुढ़िया से फेसबुक ने करवा दिया इश्क़।
जान लिया उसने गर्लफ्रेंड बनाना है रिस्क।।
🌹🌹🌹
©vikasgarg
V