दिल, मेरे दिल से ,आतीआवाज़ सदा हैं,
मेरे दोस्त..., मेरा जहाँ (जहान) है।
दोस्त हैं जो साथ ,हर मुसीबत आसान हैं।
उनके होने से हैं खुशी, उनका जाना एक सजा हैं।।
घंटो होती हैं बात, बातो मे, हर गम भूल जाते है,
यारो के संग, हम फिरसे, बचपन जी पाते हैं।
एहसासो से सजे ये लम्हे, न कभी कम हो,
दोस्ती का ये मौसम, हर पल, हर जगह मुकम्मल हो।
तेरा मेरे साथ होना ही तो ,मेरे जीने की वजह हैं,
मेरे दोस्त..., मेरा जहाँ (जहान) है।
कभी किसी मोड़ पर ,जो मैं भटक जाऊँ,
उलझ जाऊँ उलझनों मे, मुसीबतो से हार जाऊँ,
तू थाम लेना, मेरा साथ देना,
बहके इन कदमो को, तुम रोक देना,
मेरी रातों -सी शान्त खामोशियो को,
मेरी उदास धड़कनो को सुन लेना,
तू डाटे मुझे मेरी गलतियो पर,
उस हक का, एक अलग मज़ा हैं।
मेरे दोस्त..., मेरा जहाँ (जहान) है।
-Ritu Tiwary
©ritutiwary
R